फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जारी किए संदिग्धों की फुटेज

विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद बाइक सवार बदमाश - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
पुलिस ने जारी की चार संदिग्धों की सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। पालिका सभासद व भाजपा नेता चौधरी धारा सिंह की हत्या के दूसरे दिन पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी हैं, जिसमें दो बाइकों पर सवार चार संदिग्ध धारा सिंह के पीछे-पीछे जाते नजर आ रहे हैं। इसमें एक बाइक पर हेलमेट पहने, जबकि दूसरी पर कपड़ा मुंह पर बांधे युवक बैठे हुए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर दी हैं और संदिग्धों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
शनिवार को रणखंडी रेलवे फाटक पर भाजपा नेता चौधरी धारा सिंह की हत्या की गई थी, उससे कुछ दूर पहले एक स्थान के सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे हैं। फुटेज में चौधरी धारा सिंह बाइक पर जाते हुए नजर आ रहे हैं। उनसे कुछ पीछे दो बाइक आगे-पीछे आ रही हैं, जिन पर चार संदिग्ध युवक सवार हैं। इनमें बाइक चालकों ने हेलमेट पहना हुआ है। पीछे बैठे लोगों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ है। पुलिस को शक है कि बदमाश काफी दूर से धारा सिंह का पीछा कर रहे थे और रेलवे फाटक के समीप पहुंचते ही उन पर गोलियां चला दीं। हालांकि फुटेज ज्यादा साफ नहीं हैं। इसके चलते पुुलिस को परेशानी भी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्याकांड में पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। एक सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें कुछ संदिग्ध नजर आ रहे हैं। इनकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। उम्मीद है जल्दी ही सफलता मिलेगी।
दिनेश कुमार, एसएसपी

भाजपा नेता धारा सिंह की हत्या के बाद सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बाइक सवार बदमाश- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें