सहारनपुर। जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 25 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 23,24,25,30 एवं 31 अगस्त को होगी। दो पाली में होने वाली इस परीक्षा में 108720 अभ्यर्थी भाग लेंगे। पुलिस भर्ती परीक्षा में पहली पाली सुबह दस से अपराह्न 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली अपराह्न तीन से पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा में हर पाली में 10872 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान केंद्रों के निकट स्थित लाइब्रेरी, इंटरनेट, फोटो स्टेट आदि दुकानों को बंद रखा जाएगा।
- यह हैं पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र-
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जनपद में 25 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें गुरुनानक गर्ल्स इंटर काॅलेज, गुरुनानक इंटर काॅलेज, एचएवी इंटर काॅलेज, इंडस्ट्रियल मुस्लिम गर्ल्स इंटर काॅलेज, इस्लामिया इंटर काॅलेज, जेवी जैन इंटर काॅलेज, जेबीएस हिंदू कन्या इंटर काॅलेज, जेवी जैन काॅलेज, केसीसीपी आर्य कन्या इंटर काॅलेज, महाराज सिंह डिग्री काॅलेज, राजकीय इंटर काॅलेज, आर्य कन्या इंटर काॅलेज, बीडी बाजोरिया इंटर काॅलेज, बीएचएस इंटर काॅलेज, गौरी शंकर इंद्रपाल सिंह इंटर काॅलेज, राजकीय गर्ल्स इंटर काॅलेज, राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज, मुन्नालाल गर्ल्स डिग्री काॅलेज, राजकीय इंटर काॅलेज, एसबीबीए इंटर काॅलेज, एसडी इंटर काॅलेज, एसएएम इंटर काॅलेज, एसबीपी राजकीय गर्ल्स पाॅलिटेक्निक, श्री हिंदू कन्या इंटर काॅलेज शामिल हैं।