फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों का बरेली नेटवर्क नहीं तोड़ पा रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में मादक पदार्थों के तस्करों ने अपनी जड़े मजबूत कर ली है। बरेली से सहारनपुर में नशे का सामान लाया जा रहा है। इसका खुलासा पुलिस की कार्रवाई मेें हो चुका है। इसके बाद भी यह अवैध धंधा चल रहा है, लेकिन पुलिस तस्करों का बरेली नेटवर्क नहीं तोड़ पा रही है। कोरोना कर्फ्यू के बीच भी कई ठिकानों पर मादक पदार्थ बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन

बीते छह माह में पुलिस से 250 से अधिक मादक पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इनमें से अधिकांश तस्करों ने बरेली से चरस, अफीम, सुल्फा सहित अनेक तरह के मादक पदार्थों को सहारनपुर में लाकर सप्लाई करने की बात स्वीकार की है। इसके बाद यहां से मादक पदार्थों को उत्तराखंड़, हरियाणा और पंजाब भी सप्लाई किया जाता है। पुलिस गुर्गों को पकड़ रही है, लेकिन बरेली में सक्रिय बड़े तस्कर पुलिस के शिकंजे से बाहर हैं, जबकि बार-बार पकड़े गए तस्करों ने बरेली में गैंग लीडर के बारे में जानकारी दी हैैै। इसके बावजूद पुलिस इनके नेटवर्क को नहीं तोड़ पाई है।
वहीं, सूत्रों का कहना है कि कोरोना कर्फ्यू और सुबह के समय मिलने वाली छूट के दौरान भी शहर में छोटी लाइन, गंगोह बस अड्डे के निकट, पेपर मिल रोड, मंडी समिति रोड, गढ़ीमलूक, चिलकाना रोड और कलसिया रोड सहित कई जगहों पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले सक्रिय हैं। इसके अलावा देहात क्षेत्र में गंगोह, सरसावा, गागलहेड़ी क्षेत्रों में मादक पदार्थ बेचेे जाते हैं। गंगोह का खादर क्षेत्र मादक पदार्थों की तस्करी का गढ़ बना है। इसी तरह देवबंद और रामपुर मनिहारान में तस्कर सक्रिय हैं, लेकिन पुलिस की पकड़ से यह दूर हैं।
विज्ञापन

केस-1- 03 मार्च को एक खिलाड़ी सहित तीन युवकों को सिटी कोतवाली पुलिस ने चरस के साथ पकड़ा था, जिसमें आरोपियों ने बताया था कि बरेली लाए व्यक्ति ने उन्हें चरस खरीदी है।
केस-2- 21 मार्च को कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा था। इन आरोपियों ने भी बरेली से स्मैक लाना स्वीकार किया था।
केस-3- 02 अप्रैल नानौता पुलिस ने मादक पदार्थ के एक तस्कर को पकड़ा था। इस आरोपी ने भी बरेली से मादक पदार्थ लाना स्वीकार किया था। इसी तरह गंगोह व सरसावा पुलिस द्वारा पकड़े गए पांच तस्करों ने भी बरेली से ही मादक पदार्थ लाने की बात कबूली थी।
वर्जन-
लगातार अभियान चलाकर पुलिस तस्करों को पकड़ रही है। बरेली पुलिस से भी संपर्क किया गया है। पुलिस तस्करों के नेटवर्क को खत्म कर देगी।------राजेश कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें