फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिस जांच से नगर निगम के अधिकारियों में हड़कंप

Wed, 03 Apr 2024 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम के राजस्व रिकॉर्ड में मकान का स्वामित्व बदलकर नौकर के नाम करने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जिसे लेकर संबंधित अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में शामिल रहे कर विभाग के अधिकारी किसी तरह खुद को बचाने की जुगत में लगे हैं।
विज्ञापन

माधोनगर निवासी सत्यपाल शर्मा पुत्र चरण सिंह शर्मा के भाई की मृत्यु 28 अप्रैल 2021 को हुई थी। वह नवाबगंज स्थित मकान नंबर 4/1424 में रहते थे। आरोप है कि मृतक के नौकर ने अन्य लोगों के साथ मिलकर नगर निगम के राजस्व रिकॉर्ड में बिना किसी कानूनी स्वामित्व के बदल दिया। निगम के राजस्व रिकॉर्ड में स्वामित्व बदलने के लिए कोई ठोस दस्तावेज नहीं दिए गए। पता चलने पर सत्यपाल शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं होने पर सत्यपाल शर्मा को कोर्ट जाना पड़ा था। कोर्ट के आदेश पर सेवानिवृत्त मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रविश चौधरी, कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव, स्थानांतरित कर अधीक्षक विनय शर्मा, कर संग्रहकर्ता तनवीर आफताब सहित अन्य दो लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई थी। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी नगर निगम अधिकारियों से पूछताछ करने निगम पहुंचे थे। जिसके बाद से अधिकारियों में खलबली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें