फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रियों के जत्थे की सूचना पर पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

विज्ञापन
गागलहेड़ी में अधिनस्थों को दिशा निर्देश देते सुपर जोनल अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गागलहेड़ी/छुटमलपुर (सहारनपुर)। उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के प्रतिबंध के मद्देनजर हरियाणा और अन्य राज्य के कांवड़ियों के हरिद्वार प्रवेश की सूचना पर बार्डर की चौकसी बढ़ा दी गई। हरिद्वार के सुपर जोनल पुलिस अधिकारी एसपी सीआईडी ने कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रविवार को हरिद्वार में हर की पैड़ी से कुछ कांवड़ यात्रियों को जल भरते समय पकड़े जाने पर उत्तराखंड प्रशासन ने यूपी, उत्तराखंड सीमा पर और सख्ती कर दी है। साथ ही यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर स्थित काली नदी चौकी पर यूपी पुलिस ने भी पीएसी के जवानों के साथ बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान से आने वाले यात्रियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा उनके वाहनों की जांच पड़ताल करने के बाद हरिद्वार न जाने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं हरियाणा के कांवड़ियों के एक समूह के हरिद्वार जाने की सूचना पर गागलहेड़ी थाने की काली नदी पुलिस चौकी पर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। यहां पीएसी के जवानों को तैनात कर दिया गया है। उत्तराखंड पुलिस के अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी सुपर जोनल अधिकारी कांवड़ मेला हरीश वर्मा ने यूपी पुलिस की काली नदी पुलिस चौकी, भगवानपुर रोड, चमारीखेड़ा टोल प्लाजा, छुटमलपुर अंडरपास, तेजूपुर, भलस्वागाज आदि बॉर्डर से लगते हुए चेक पोस्टों का निरीक्षण किया तथा वहा मौजूद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यूपी उत्तराखंड सरकार की ओर से कांवड़ यात्रा को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। इसलिए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान भगवानपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट, सहायक जोनल पुलिस अधिकारी नीरज कुमार, काली नदी पुलिस चौकी प्रभारी इंद्रपाल सिंह मलिक, एसएसआई गंभीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें