फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: संभल कांड को लेकर पुलिस ने की उलमा से बैठक

Thu, 28 Nov 2024 11:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। संभल में हुई हिंसक घटना के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस ने उलमा और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संवाद स्थापित किया। सभी ने एक स्वर में क्षेत्र में सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बैठक में मौजूद सभी लोगों से अपील की कि गंगोह की परंपरागत शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए सहयोग करें। उन्होंने जुमे की नमाज के पहले और बाद में भड़काऊ भाषण या गतिविधियों से बचने का सुझाव दिया। बैठक में सभी ने एकजुट होकर अमन-शांति कायम रखने का भरोसा दिलाया। प्रमुख लोगों में कलीम अहमद, मोहम्मद अनस, रालोद नेता हाजी सलीम कुरैशी, सभासद फुरकान मंसूरी, संदीप तायल, मुर्सलीन, अथहर फरीदी, घनश्याम शर्मा, प्रधान याकूब खानपुर, इंतजार शाह, कुलदीप कुमार, अजीत सिंह, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे। एलआईयू इंस्पेक्टर रामप्यारी, एसआई नीरज पंवार और देवेंद्र तोमर ने भी सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें