फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश

Mon, 22 Aug 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सहारनपुर में एसएसपी मनोज तिवारी ने पुलिसकर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश देने की घोषणा की है। इससे पुलिसकर्मियों में  खुशी की लहर है। अवकाश घोषित करने का मकसद पुलिसकर्मियों  के मन से तनाव को कम करना तथा शरीर को आराम देना है,
विज्ञापन


जिससे वह विभाग को और बेहतर सेवा दे सकें। प्रदेशभर में पुलिसकर्मियों की भारी कमी है। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों के साप्ताहिक अवकाश बंद रहते हैं।

लगातार 12 से 18 घंटे की ड्यूटी करने के बाद एक ओर जहां पुलिसकर्मी शारीरिक रूप से सुस्त रहते हैं। वहीं मानसिक तनाव भी रहता है। इन तमाम समस्याओं की वजह से ही अक्सर पुलिसकर्मियों का व्यवहार चिड़चिड़ा रहता है।
विज्ञापन


एसएसपी मनोज तिवारी ने जनपद के पुलिसकर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश घोषित किया है। हालांकि साप्ताहिक अवकाश के दिन वह अपना थाना क्षेत्र छोड़कर बाहर नहीं जा सकेंगे। परिसर में ही रहकर आराम कर सकेंगे। इस बाध्यता का मकसद जरूरत पड़ने पर उन्हें वापस ड्यूटी पर बुलाना है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें