फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दबोचे तीन बदमाश 

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइनेंसकर्मी से लूट का खुलासा करते सीओ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सहारनपुर के खेड़ामुगल स्थित बीरपुर के जंगल में फाइनेंस कर्मी के साथ लूट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों का एक साथी अभी फरार है। पुलिस को 40 हजार की नकदी, 315 बोर तमंचा, दो कारतूस, दो चाकू और बाइक बरामद हुई है। 

 

सीओ योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि जनलक्ष्मी फाइनेंस कंपनी रुड़की के कर्मचारी रोहित पुत्र सोमपाल निवासी हरिद्वार से सात अगस्त को कुछ बदमाशों ने बीरपुर के जंगल में तमंचे के बल पर 2.35 लाख रुपये, मोबाइल, लैपटॉप और फिंगर प्रिंट मशीन समेत अन्य कागजात लूट लिए थे। जिसकी रिपोर्ट देवबंद कोतवाली में कराई गई थी। सीओ ने बताया कि 25 अगस्त को कोतवाल बिजेंद्र सिंह यादव को वादी रोहित कुमार ने सूचना दी कि उसके साथ लूटपाट करने वाले बदमाश सांपला रोड स्थित बिजलीघर के पास पल्सर बाइक लिए खड़े हैं।

विज्ञापन

 

प्रभारी के निर्देशन में उपनिरीक्षक मनोज राठी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर तीन बदमाशों को दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाशों में सचिन पुत्र हरपाल निवासी रामुपुर, सोनू उर्फ संदीप पुत्र जनेश्वर निवासी बलवाखेड़ी (मुजफ्फरनगर) और तौसीफ उर्फ काला पुत्र हनीफ निवासी बचीटी हैं। जबकि उनका चौथा साथी बाबू उर्फ शहनवाज पुत्र जाहिद निवासी फुलास अकबरपुर फरार है। बदमाशों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस को उनके पास से लूटी गई नकदी में से 40 हजार रुपये, एक तमंचा दो जिंदा कारतूस, दो चाकू व बाइक आदि सामान बरामद हुआ है।
 

सीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर हैं। उन पर मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल, देवबंद, बड़गांव और झबरेड़ा (हरिद्वार) में 307, 25/4 आर्म्स एक्ट, 3/4 गुंडा एक्ट समेत अन्य संगीन धाराओं में 11 मुकदमे दर्ज हैं। इनके अलावा परतापुर, ब्रह्मपुरी (मेरठ) और नानौता थाने से लूट के मामलों में सभी बदमाश पूर्व में जेल जा चुके हैं। इनके विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें