फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जांच में जुटी पुलिस के हाथ खाली, खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे

Thu, 25 Dec 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। वेद विहार कॉलोनी में हुई 22 लाख की चोरी की वारदात में दूसरे दिन पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस कॉलोनी समेत मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

बता दें, कि वेद विहार निवासी रविंद्र 20 दिसंबर को परिवार के सदस्यों को साथ लेकर वैष्णो देवी गए थे। पीछे चोर ताले तोड़कर उनके मकान में घुस गए और वहां से करीब 21 लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण और 70 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली थी। पड़ोसियों ने रविंद्र को चोरी की घटना की जानकारी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया था। पुलिस ने रविंद्र की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वारदात के दूसरे दिन पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा, चोरों की तलाश में पुलिस कॉलोनी और अन्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वारदात को खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें