फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बेहट में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सद्दाम पैर में गोली लगने से घायल

Thu, 18 Dec 2025 12:48 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

बेहट में जनता रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में कुख्यात पशु चोर व हिस्ट्रीशीटर सद्दाम पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से हथियार, नकदी और वाहन बरामद किया।
विज्ञापन
घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के बेहट में बुधवार देर रात जनता रोड पर बेहट पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। छोटा हाथी (टाटा गाड़ी) में सवार तीन बदमाशों ने पुलिस चेकिंग के दौरान भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

 

जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुख्यात पशु चोर और हिस्ट्रीशीटर बदमाश सद्दाम निवासी मुजाहिदपुर, थाना फतेहपुर, पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चोरी के मामले में था वांछित
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि सद्दाम बेहट कोतवाली में दर्ज पशु चोरी के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
 
हथियार, नकदी और वाहन बरामद
पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा, छोटा हाथी वाहन और 13 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। फरार बदमाशों की तलाश में जंगल में कांबिंग की गई, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके।
 
12 से अधिक मुकदमों में दर्ज है नाम
पकड़े गए बदमाश सद्दाम के खिलाफ बेहट कोतवाली, कोतवाली देहात और थाना बिहारीगढ़ समेत विभिन्न थानों में पशु चोरी, गोकशी और गैंगस्टर एक्ट सहित 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें