फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हाई अलर्ट पर पुलिस डीआईजी-एसएसपी सड़क पर उतरे

Wed, 12 Nov 2025 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली में धमाके के बाद से पुलिस हाई अलर्ट पर है। सोमवार देर रात डीआईजी अभिषेक सिंह और एसएसपी आशीष तिवारी सड़क पर उतरे। शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, दिल्ली जाने-आने वाली ट्रेनों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार शाम दिल्ली में लाल किले के पास कार में तेज धमाका हुआ था। उसके बाद से हाई अलर्ट जारी किया गया। जिले में डीआईजी अभिषेक सिंह और एसएसपी आशीष तिवारी भी सड़क पर उतरे। पुलिस फोर्स के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजारों, ढाबों, होटल, संवदेनशील, अति संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त की। इसके अलावा सरसावा में टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग की गई। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों और प्लेटफार्म पर यात्रियों के बैगों, पार्किंग में वाहनों की चेकिंग की। बसों में यात्रियों के बैग चेक किए गए। रेलवे स्टेशन की चेकिंग के दौरान डॉग स्कवाॅड को भी साथ था।
एसएसपी आशीष तिवारी ने सभी थानाध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा दूसरे राज्यों से आकर यहां रहने वालों की भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें