फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सुरक्षा को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

विज्ञापन
शहर में फ्लैग मार्च निकालते डीआईजी व एसएसपी व पुलिस कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निकाय चुनाव और आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीआईजी सुधीर कुमार सिंह व एसपी सिटी डॉ. विपिन ताडा ने फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था जायजा लिया।
विज्ञापन

सोमवार को डीआईजी सुधीर कुमार सिंह व एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने घंटाघर से लेकर कलक्ट्रेट तक फ्लैग मार्च किया। इसके साथ ही संबंधित थाना और चौकी प्रभारियों को सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए। डीआईजी ने बताया कि आगामी त्योहारों और नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। शरारती तत्वों पर पुलिस की नजर है। किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, सीओ प्रथम अजेंद्र, सीओ द्वितीय चित्रांशु गौतम सहित महानगर के थानों के प्रभारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें