फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जनपद के सिनेमाघरों में प्रतिबंधित हो पठान फिल्म

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में पठान मूवी के विरोध में नारेबाजी कर ज्ञापन देने जाते विश्व हिंदु महासंघ के क? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद के सिनेमाघरों में पठान फिल्म के प्रदर्शन को प्रतिबंधित करने की मांग को लेकर विश्व हिंदू महासंघ (भारत) के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट अनिरुद्ध प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस फिल्म में सनातन धर्म को कलंकित किया गया है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाया कि भगवा रंग त्याग और बलिदान का प्रतीक है। फिल्म में भगवा रंग को बेशर्म रंग कहकर संबोधित करने के चलते हिंदू धर्म के अनुयायियों एवं विश्व हिंदू महासंघ के लोगों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। इसलिए सनातन धर्म के मान सम्मान की रक्षा के लिए इस फिल्म को जनपद में प्रतिबंधित किया जाए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष देवेंद्र पंवार, महानगर अध्यक्ष बृजेश प्रजापति, आशा सब्बरवाल, डॉ. सतीश कुमार, ओमवीर प्रधान, शिवकुमार, सुधीर कुमार, शिवा वोहरा, देश कुमार, संदीप, नरेश, बालेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें