फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस, निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
वाहनों से फ्लैग मार्च करते पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली के जामिया और अलीगढ़ में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद सहारनपुर में दूसरे दिन भी अलर्ट रहा। महानगर में कई जगहों पर पुलिस फोर्स तैनात रही। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों ने कई क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। वहीं, इंटरनेट सेवाएं बंद होने की वजह से लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को थाना जनकपुरी, कोतवाली सदर बाजार, कोतवाली देहात, कोतवाली मंडी, नगर कोतवाली, थाना कुतुबशेर पुलिस ने सीओ प्रथम और द्वितीय के नेतृत्व में अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। पुराने शहर में अरबी मदरसा मार्ग, चिलकाना रोड, रायवाला बाजार, कंबोह का पुल, चौक फव्वारा, हिरनमारान क्षेत्र में आरएएफ के साथ पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इसके अलावा खानआलमपुरा, देहरादून रोड, बाजोरिया रोड, कोर्ट रोड, घंटाघर, अग्रसेन चौक, रेलवे रोड और जीपीओ मार्ग पर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इसके साथ ही घंटाघर, कुतुबशेर तिराहा, शुगर मिल तिराहा, देहरादून चौक, जैन बाग और खाताखेड़ी क्षेत्र में पुलिसकर्मी तैनात रहे। उधर, मंगलवार को भी इंटरनेट सेवाएं बंद रही, जिस कारण लोग परेशान रहे। बता दें कि रविवार की रात 12 बजे से प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थी। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर महानगर में फ्लैग मार्च निकाला गया है।

शहर में वाहनों से फ्लैग मार्च करते पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें