सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने सुरक्षा चक्र तैयार किया है। कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए दस हजार से अधिक जवान मुस्तैद किए गए हैं। साथ ही ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। जनपद में 11 जोन, 113 सेक्टर और 151 कलस्टर में सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है।
बुुधवार को एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा ने पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से चुनावी ड्यूटी करने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन से सुबह से लेकर शाम चार बजे ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए वाहनों से रवाना हुए। एसपी सिटी राजेश कुमार और एसपी देहात अतुल शर्मा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लिया। संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
एक बूथ है तो चार रहेंगे सुरक्षाकर्मी
एक बूथ वाले मतदान केंद्र पर एक उपनिरीक्षक, दो कांस्टेबल और एक पीएसी का जवान तैैनात रहेगा। दो बूथ वालों पर एक निरीक्षक, एक उपनिरीक्षक, तीन कांस्टेबल, दो पीएसी के जवान और अर्द्ध सैनिक बल के जवान मुस्तैद होंगे। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर होमगार्ड और चौकीदार को भी बुलाया जा सकता है।
सर्वाधिक 103 अतिसंवेदनशील गंगोह में
पुलिस प्रशासन ने 103 मतदान केंद्र गंगोह ब्लाक क्षेत्र में 103 मतदान केन्द्र, देवबंद में 82, रामपुर मनिहारान क्षेत्र में 63, नानौता क्षेत्र में 13 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील हैं।
यह रहेगी फोर्स की स्थिति
- पांच कंपनी पीएसी
- एक कंपनी सीआपीएफ
- एएसपी --- 05
- सीओ ----- 12
- निरीक्षक -- 60
- उपनिरीक्षक -- 850
- हेड कांस्टेबल --- 400
- कांस्टेबल --- 3500
- चौकीदार ---- 884
- होमगार्ड ---- 200
---- वर्जन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद है। मतदाता बिना किसी भय के मतदान करें। माहौल बिगाडने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है। --- डाक्टर एस चनप्पा, एसएसपी