पुलिस ने होटल और चिकन शॉप पर की चेकिंग
सहारनपुर। एसएसपी के निर्देश पर बुधवार की शाम पुलिस ने महानगर में चेकिंग अभियान चलाकर होटल और चिकन शॉप चेक की। अवैध रूप से शराब पिलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर पंकज पंत ने फोर्स के साथ बुधवार की शाम कोर्ट रोड व खलासी लाइन मार्ग स्थित चिकन शॉप और होटलों की चेकिंग की, जहां पर हुक्का बार चलते थे, वहां भी पुलिस की गई। अवैध रूप से शराब पिलाने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके साथ ही रेस्टोरेंट के बाहर कारों में बैठकर शराब पिलाने वालों भी खदेड़ा गया। इसी तरह नगर कोतवाली, थाना कुतुबशेर, कोतवाली मंडी, कोतवाली देहात, थाना जनकपुरी पुलिस ने अंबाला रोड, चिलकाना रोड, देहरादून रोड, चकराता मार्ग सहित क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।