गंगोह/ नागल/ बड़गांव/ नानौता (सहारनपुर)। गंगोह पुलिस ने डेढ़ किलो डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया है, जबकि नागल में भी पुलिस ने साठ ग्राम स्मैक के साथ एक को पकड़ा है। इसके अतिरिक्त नौकरी लगवाने के नाम पर ढाई लाख की ठगी के आरोपी सहित विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे छह लोगों का चालान किया है।
गंगोह कोतवाल भगवत सिंह ने बताया कि नगर के मोहल्ला कुरैशियान चौक पर एक युवक को पकड़ा, उसके पास से डेढ़ किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मोहल्ला कुरैशियान निवासी माजिद का चालान किया है।। इसके अलावा गोकशी में वांछित चल रहे इसी मोहल्ले के नदीम व खलील को भी गिरफ्तार कर चालान किया है।
नागल थाने के एसआई सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वे बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे कस्बे के बस अड्डे पर गश्त एक संदिग्ध युवक की तलाशी में 60 ग्राम स्मैक मिली। आरोपी सादिक पुत्र आलिम ग्राम भूरा थाना कैराना जिला शामली का चालान किया गया। बड़गांव थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह गैंगेस्टर में वांछित चल रहे गांव नूनाबड़ी निवासी महकार पुत्र मुनसैद को उसके घर से गिरफ्तार किया, जबकि कच्ची शराब की कसीदगी में गांव शिमलाना निवासी रामभूल पुत्र भोपाल और गांव मौरा निवासी रजत पुत्र नरेंद्र को कच्ची शराब के साथ पकड़कर चालान किया है। नानौता थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा निवासी अरुण पुत्र अजब सिंह की ओर से 5 मार्च 2020 को गांव के ही एक युवक पर विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले में वांछित चल रहे संदीप राणा पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम कुंआखेड़ा को गिरफ्तार कर चालान किया है।
गंगोह पुलिस द्वारा डोडा पोस्त में जेल भेजा गया आरोपी- फोटो : SAHARANPUR