फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिस ने पकड़ा फर्जी दरोगा, वर्दी पहनकर लोगों पर जमाता था रौब

Tue, 05 Nov 2024 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना मंडी पुलिस ने चंदे के नाम पर लोगों से रुपये ऐंठने वाले फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। आरोपी दरोगा पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब जमाता था। फिलहाल पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है। पकड़ा गया आरोपी फर्जी दरोगा मोहम्मद शादाब उर्फ अमन पुत्र शौकत अली निवासी राजन लाइन मोहल्ला ढोलीखाल का रहने वाला है। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब गालिब करता था और लोगों से चंदे के नाम रुपये मांगता था।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने मंडी समिति रोड पर चेकिंग के दौरान वर्दी पहने फर्जी दरोगा को पकड़ लिया। पहले तो पुलिस भी समझ नहीं पाई।
जब एक रेहड़ी पर हाथों में रुपये लेकर वीडियो बनाता नजर आया तो पुलिस का शक गहरा गया। इसके बाद युवक के पास पुलिस पहुंची और पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ के दौरान आरोपी फर्जी दरोगा मोहम्मद शादाब ने बताया कि वर्दी पहनकर लोगों को डरा-धमकाकर रुपये ऐंठता था।
विज्ञापन

ӟ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें