सहारनपुर में पुलिस लाईन सभागार में लूट की घटनाओ में पकड़े गये आरोपी का खुलासा करते एसएसपी डा एस च?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर में अलग-अलग जगहों पर हुई लूट की घटनाओं में शामिल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से महिलाओं से झपटे गए कुंडल के अलावा लैपटॉप, मोबाइल फोन, बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।
पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने घटनाओं का खुुलासा किया। उन्होंने बताया कि माहीपुरा तिराहे से रविवार शाम दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर पता चला कि तीन घटनाओं में ये आरोपी शामिल रहे। इन आरोपियों ने ही बेरीबाग बीएसए कार्यालय के पास और केशव नगर में महिलाओं के कुंडल झपटे थे। इसके अलावा जून माह में जनसेवा केंद्र के पास अनिल निवासी मांझीपुर से नगदी, लैपटॉप, मोबाइल, बाइक सहित अन्य सामान लूट लिया गया था। पकड़े गए आरोपियों में अर्जुन और मोनू निवासी लखनौती कलां थाना कोतवाली देहात शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने दो अन्य साथी आकाश राणा और अनिल के साथ मिलकर दो माह पहले कलसिया तिराहे से भी नगदी, लैपटॉप आदि सामान चोरी किया था। इन घटनाओं में मिली 95 हजार की नगदी को हिस्सों में बांटकर खर्च कर दिया। लुटेरों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
एसएसपी ने बताया कि लुटेरों को पकड़ने वाली टीम में थाना जनकपुुरी प्रभारी अभिषेक कुमार सिरोही, वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार के अलावा सचिन कुमार, गुलनवाज और गौरव शामिल रहे।
जैसा मौका मिल जाए, वैसी करते हैं घटना
सहारनपुर। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी जैसा मौका मिलता रहा, उसी के अनुरूप घटनाएं करते रहे। ये महिलाओं से कुंडल, चेन की झपटमारी के अलावा चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देते रहे हैं। इनके साथियों के नेटवर्क की छानबीन की जा रही है।