फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस अलर्ट, रहेगी तीसरी आंख से नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है। जिले के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस फोर्स के साथ पीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। पुलिस द्वारा 28 फरवरी से रूट डायवर्जन प्लान भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

महानगर में धोबीघाट स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, चकराता मार्ग स्थित श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, रानी बाजार स्थित श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, कोर्ट रोड स्थित श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, राधा विहार स्थित श्री औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव, अंबाला रोड स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, पुलिस लाइन के पास स्थित श्री तहसील शिव मंदिर सहित, गिल कॉलोनी के श्री नारायाणपुरी मंदिर, आवास-विकास के श्री हरि मंदिर सहित अनेक मंदिरों जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु की भीड़ लगती है। इन चारों शिवालयों में भारी संख्या संख्या में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की लाइन लग जाती है। इसको देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। चारों प्रमुख शिवालयों के अलावा मंदिरों में थाना पुलिस के साथ पीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही 28 फरवरी से रूट डायवर्जन किया जाएगा। इसको लेकर एसएसपी आकाश तोमर ने संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देश जारी किए हैं।
यह रहेगी यातायात व्यवस्था
- उत्तराखंड की ओर हरियाणा की ओर वाहन गागलहेड़ी में बाईपास से होकर आएंगे जाएंगे
- अंबाला रोड की तरफ से देहरादून जाने वाले वाहन भी सरसावा में बाईपास से होकर जाएंगे
- दिल्ली की तरफ से देहरादून जाने वाले वाहन चुनहैटी से बाईपास से होकर जाएंगे।
- नागल से हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन लखनौर में बाईपास से होकर जाएंगे
- शहर में पुरानी चुंगी से नवाबगंज की ओर आने-जाने वाले बड़े वाहनों को चकराता मार्ग स्थित श्री बागेश्वर महादेव मंदिर की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। इन वाहनों को भारत माता चौक से पहलवान पीर के पास से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें