फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा पर पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च, संदिग्धों पर नजर

विज्ञापन
सहारनपुर: देवबन्द में जगह जगह तैनात सुरक्षाबल - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
दिल्ली हिंसा पर पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च, संदिग्धों पर नजर
विज्ञापन

सहारनपुर। दिल्ली में हुई हिंसा में 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने के बाद सहारनपुर जिले में भी हाईअलर्ट के बीच पुलिस और खुफिया विभाग मुस्तैद रहा। मंगलवार रात से बुधवार रात तक पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें जिलेभर में निगरानी में जुटी रहीं। देवबंद सहित अन्य क्षेत्रों में अर्द्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने संदिग्धों पर नजर रखी और कड़ी चेकिंग की। दिल्ली से आने वाले लोगों पर खास नजर रखी जा रही है।
इस बीच एसएसपी दिनेश कुमार ने बुधवार को फिर से चेतावनी जारी करते हुए शांति व्यवस्था में सभी से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने जनपद के सभी गणमान्य नागरिकों, बच्चों, छात्र-छात्राओं, मीडिया से अपील करते हुए कहा कि आजकल सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से दिल्ली और अलीगढ़ की हिंसा के बारे में दुष्प्रचार किया जा रहा है। इनमें कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए तो कुछ धर्म या किसी वर्ग के नाम पर विवादित सामग्री को सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। ऐसे दुष्प्रचार से बचें और पुलिस को सूचना दें, कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ऐसे लोगों पर खुद भी नजर रख रही है।
विज्ञापन

शेयर, फारवर्ड और क्रियेट न करें
एसएसपी ने कहा कि अपने गांव, कस्बे, नगर या मोहल्ले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए कोई भी शख्स सोशल मीडिया पर न तो आपत्तिजनक सामग्री शेयर करे, न फारवर्ड करे और न ही क्रियेट करे। जिले के हिंदू और मुसलमान समझदारी और भाईचारे का परिचय दें। पहले भी वे सौहार्द की मिसाल पेश कर चुके हैं।
विज्ञापन

ट्रेेनों में यात्रियों पर पड़ रहा असर
हिंसा के कारण दिल्ली जाने और आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में कमी आई है। मुख्य टिकट पर्यवेक्षक बिशनलाल ने बताया कि करीब 10 फीसदी यात्री कम हुए हैं।

सहारनपुर: देवबन्द में फ्लैग मार्च करते सुरक्षाबल- फोटो : SAHARANPUR

देवबन्द में जगह जगह तैनात सुरक्षाबल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें