फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन अलर्ट, बरती जा रही चौकसी

विज्ञापन
सहारनपुर में सुरक्षा को लेकर गुरूद्वारा रोड तैनात पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर शनिवार को भी पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। किसी भी तरह की घटना से निपटने के लिए पूरी तरह चौकसी बरती गई। महानगर में घंटाघर और संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात रहा। इसके अलावा देवबंद सहित पूरे जिले में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को महानगर में घंटाघर और देवबंद सहित जिले के कई इलाकों में लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया था। शहर में घंटाघर पर जाम लगाकर हंगामा किया गया था। करीब तीन घंटे बाद भीड़ घंटाघर से हटी थी। इस कारण सहारनपुर कोई हिंसक घटना नहीं हुई। भीड़ के जाने के बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार की शाम से लेकर शनिवार को भी पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। महानगर में सुबह से ही घंटाघर पर पुलिस, आरएएफ और पुलिस बल के जवान तैनात रहे। इसके साथ ही पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी डेरा डाले रहे। इसके अलावा शहर में कोतवाली सदर बाजार, थाना जनकपुरी, देहात कोतवाली पुलिस, नगर कोतवाली, कोतवाली मंडी और थाना कुतुबशेर प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते रहे। देवबंद सहित पूरे जनपद की गतिविधियों पर जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी दिनेश कुमार, एसपी देहात विद्या सागर मिश्र और सिटी सर्किल में नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा एवं एसपी सिटी विनीत भटनागर ने नजर बनाए रखी। इसके साथ ही सातों सर्किल के सीओ और सभी 21 थानों के प्रभारियों को पूरी तरह चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी और एसएसपी ने बताया सहारनपुर में पूरी तरह शांति है। किसी ने माहौल खराब करने प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस-प्रशासन को सभी वर्गों का पूरा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन

खुफिया विभाग रहा सक्रिय
सहारनपुर। शुक्रवार के प्रदर्शन के बाद खुफिया विभाग के अधिकारी गली-मोहल्लों, शहर सहित पूरे जिले के संवेदनशील इलाकों में सक्रिय रहे। उच्चाधिकारी भी फीड बैक लेते रहे, जिसके आधार पर संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने कड़ी निगरानी की।
सोशल मीडिया पर भी नजर
सहारनपुर। देश में कई जगहों पर हुई हिंसक घटनाओं के मद्देनजर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं। हालांकि, सरकारी और निजी कंपनियों की ब्राडबैंड की सेवाएं चल रही हैं, जिसका कार्यालयों में उपयोग किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर पुलिस-प्रशासन सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है।
सर्विलांस के जरिए संदिग्ध नंबरों की निगरानी
सहारनपुर। जिले में पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। कोई भी घटना न हो, इसके लिए कड़ी निगरानी की जा रही है। पुलिस सर्विलांस के जरिए संदिग्ध मोबाइल फोन नंबरों के जरिए होने वाली फोन कॉल्स की भी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें