फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्रुवीकरण पर टिकी है सियासी दलों की नजर

Thu, 04 Feb 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले सहारनपुर की बेहद प्रतिष्ठित देवबंद सीट पर हो रहे उपचुनाव से सीधे तौर पर राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा जुड़ी है। बसपा के मैदान में नहीं होने से उसके बेस वोट को रिझाने के लिए भाजपा, कांग्रेस और सपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।
विज्ञापन


 उधर, सभी पार्टियों की निगाह ध्रुवीकरण पर टिकी है। यह साफ है कि मुस्लिम मतों के लिए सपा और कांग्रेस में होड़ है। भाजपा भी अपनी खोई जमीन को मजबूत करने के लिए हिंदू मतों को एकजुट करने में जुटी है। तेज हो रही सियासी चालों से एक बात साफ है कि त्रिकोणीय मुकाबले में ध्रुवीकरण ही जीत और हार का आधार होगी।

प्रदेश के राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद खाली हुई देवबंद सीट सभी दलों के लिए सेमीफाइनल कहा जा सकता है। कारण, मिशन-2017 से पहले हो रहे इस उपचुनाव के परिणाम से ही जिले की सियासत में राजनीतिक दलों का आधार तय होगा। इस्लामिक शिक्षा के सबसे बड़े मरकज दारुल उलूम के चलते देवबंद सीट पर पूरे देश की निगाहें रहती है।
विज्ञापन


कारण, दुनिया भर के मुस्लिमों से सीधा जुड़ाव होने के कारण यहां की जीत-हार मायने रखती है। ऐसे में भाजपा सीधे तौर पर जातीय समीकरण को नकार कर हिंदू मतों को एकजुट करने की पूरी कवायद में है।

कांग्रेस ने मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में उतारकर उस वर्ग को अपने पाले में करने की हर संभव कोशिश कर रही है। इसके अलावा हिंदू मतों में सेंधमारी की उसकी कोशिश जारी है। सत्ताधारी सपा भी मुस्लिम मतों को हर हाल में अपने पाले में रखने की कोशिश के साथ हिंदू मतों को रिझाने में जुटी है।

आपको बता दें कि भाजपा ने रामपाल सिंह पुंडीर और सपा ने मीना सिंह राणा को प्रत्याशी बनाया है। दोनों ही प्रत्याशी क्षत्रिय बिरादरी से हैं और एक ही गांव के हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने माविया अली पर दांव लगाया है।

उपचुनाव के त्रिकोणीय मुकाबले में ध्रुवीकरण के साथ ही जातीय समीकरण बिगाड़ने को लेकर राजनीतिक पार्टियां जुटी हैं। यही कारण है कि पार्टियां जातीय समीकरणों को साधने के लिए उन्हीं जातीय के नेताओं को भी यहां बुला रही है। मगर, एक बात साफ है कि इस उपचुनाव के जरिए सियासी दलों की परीक्षा होनी है।

भाजपा, सपा छोड़ बसपा में हुए शामिल
सहारनपुर। बसपा की ओर से घंटाघर स्थित सभागार में हुए कार्यक्रम में भाजपा और सपा के कई कार्यकर्ताओं ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। सेक्टर और बूथ कमेटियों में जिम्मेदारियां देने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में मंडल को-ऑर्डीनेटर लोधी कुमार, नगर प्रभारी मुकेश दीक्षित, लोकसभा प्रभारी एस आलम, नरेश गौतम, जनेश्वर प्रसाद, शहर अध्यक्ष प्रताप सिंह, पूर्व प्रभारी ममता चौधरी, अध्यक्ष प्रताप सिंह, निसार अंसारी, सतपाल कालडा, ब्रह्म सिंह, एमपी सिंह चावला, रिजवान जोगी, संजीव कक्कड़, सुशील जैन, चरण सिंह प्रजापति, मनोज अग्रवाल, मोहम्मद हमीद, अरसी, मनोज प्रजापति ने भी विचार व्यक्त किए।

पार्टी में शामिल होने वालों में सौरभ बब्बर, रवि कुमार, दलीप कुमार, चंदन सचदेवा, दर्शन कुमार, निक्की कुमार, जगमोहन सिंह, विक्रम गुलाटी, कपिल सचदेवा, गौतम सचदेवा, रामबाबू, संजीव कक्कड़, नवनीत सिंह, नदीम जैदी, दानिश जैदी, साहिल जैदी, हैदर मेहंदी, फराज नकवी, अली रजा, अनस शेख, इमरान आदि रहे। अध्यक्षता जनेश्वर प्रसाद और संचालन राजकुमार सैनी ने किया।

प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की ः अग्रवाल
मेरठ के भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि सबका विकास व सबका सोच केवल भाजपा ही रखती है। मोदी ने विश्व में देश का नाम ऊंचा किया है। मंगलवार की रात मंगलौर चौकी स्थित बैंक्वट हाल में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।

उन्होंने कहा कि उपचुनाव केवल विधानसभा चुनाव की रिहर्सल है। केंद्र की तरह 2017 में भी यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने दम पर सरकार बनाएगी। सांसद राघव लख्रनपाल शर्मा ने कहा कि मेरठ से टपरी तक रेलवे लाइन का दोहरीकरण, देवबंद में इंटरसिटी का स्टापेज, दिल्ली-सहारनपुर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कराना तथा नानौता-देवबंद रोड बनवाना केंद्र सरकार की उपलब्धियां बानगी भर हैं।

सह संयोजक दीपकराज सिंघल, प्रत्याशी रामपाल सिंह पुंडीर, बिजेंद्र सिंह पुंडीर, जितेंद्र गोयल, आलोक अग्रवाल, अरुण गुप्ता, शिवकुमार वर्मा, सतीश गिरधर, सुदेश अग्रवाल आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता योगेंद्र गोयल और संचालन देवीदयाल शर्मा तथा आशुतोष गुप्ता ने किया।

इस मौके पर शशी त्यागी, अरविंद गुप्ता, राजीव शर्मा, डॉ. बिजेंद्र गोयल, सुधीर गर्ग, अशोक गुप्ता, ऋषिपाल कश्यप, गजराज राणा, ईशान गौड़, विपिन त्यागी, सुशील गोयल, अरविंद सिंघल, राकेश सिंघल, दीपक वर्मा, भारत भूषण, जगदीश कंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें