फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु सेना स्टेशन के बाहर भारत माता की जयकारों से किया पीएम का स्वागत

विज्ञापन
सहारनपुर में रिमाउंट डिपो मैदान पर प्रधान मंत्री की चुनावी जनसभा में जयघोष करते कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। चुनावी सभा को संबोधित करने सहारनपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सरसावा वायुसेना स्टेशन के बाहर लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए जोरदार स्वागत किया। इस दौरान चंद लोगों को ही प्रधानमंत्री से मिलने तथा अभिवादन का मौका मिल पाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वायुयान पूर्वाह्न 11 बजकर 28 मिनट पर वायुसेना स्टेशन सरसावा की हवाई पट्टी पर उतरा। जहां उन्होंने भाजपा नेताओं के अभिवादन स्वीकारने के पश्चात करीब 15 मिनट तक वार्ता की। ठीक 11 बजे कर 46 मिनट पर प्रधानमंत्री का काफिला सहारनपुर सभा स्थल की ओर रवाना हो गया। इस दौरान वायुसेना स्टेशन के बाहर खड़े लोगों ने प्रधानमंत्री का अभिवादन किया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रत्युत्तर में अपने हाथ खिलाते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकारा। प्रधानमंत्री की अगवानी के लिए मात्र 13 भाजपा नेताओं को ही वायुसेना स्टेशन पर जाने की अनुमति मिली। इनमें राज्यसभा सांसद जफर इस्लाम, विधान परिषद सदस्य सरोजनी अग्रवाल, करणदेव कांबोज, धर्मवीर मिर्जापुर, कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन राजपाल जुड्डा, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री पदम सिंह ढायकी, सहारनपुर के पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय माहेश्वरी, हेमंत अरोड़ा, अमित गगनेजा, भाजपा के वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कृष्णलाल अरोड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेमपाल कटारिया, डॉ. किरणपाल जाटव तथा सुशील चौधरी को प्रधानमंत्री की अगवानी करने का मौका मिला।

सहारनपुर में रिमाउंट डिपो मैदान पर प्रधान मंत्री की चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री को देखते युवा- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में रिमाउंट डिपो मैदान पर प्रधान मंत्री की चुनावी जनसभा में पग़डी पहने पहुंची महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें