सहारनपुर के देवबंद में कासिमपुरा गांव में बुलंदशहर जा रहा प्लाई से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। इसमें चालक और परिचालक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
सहारनपुर से प्लाई भरकर बुलंदशहर जा रहा एक ट्रक बुधवार की देर रात्रि कासिमपुरा गांव स्थित रेलवे क्रासिंग से पूर्व एक पुलिया की दीवार को तोड़ते हुए गहरी खाई में पलट गया।
वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने ट्रक को खाई में पलटा देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मद्द से ट्रक में फंसे चालक इनाम अली और परिचालक हसीब को बमुश्किल बाहर निकाला।
जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन दोनों कहां के रहने वाले हैं इसकी जानकारी नहीं मिली। वहीं, देवबंद मगंलौर मार्ग पर बुधवार की ही रात्रि खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया।
जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन वहां कोई नहीं मिला। आसपास मौजूद लोगों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि घायल कुछ लोगों की मद्द से एक वाहन में सवार होकर मंगलौर की और चला गया।