सहारनपुर। धूम्रपान निषेध दिवस पर जिला तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों और अनेक शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में मौजूद लोगों केे धूम्रपान नहीं करने की शपथ दिलाई गई।
शपथ के बाद कई विद्यालयों और मदरसों के छात्रों के साथ जन जागरूकता रैली निकाली गई, जो शहर के अनेक मार्गों से होकर गुजरी। रैली के माध्यम से लोगों को तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने की अपील की गई। नोडल अधिकारी डॉ. कांतिप्रसाद ने कहा कि तंबाकू उत्पादों का सेवन सेहत के लिए बेहद खतरनाक है, जिससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहने की जरूरत है। इस मौके पर चंद्र किशोर, विरेंद्र चौधरी, मुदस्सर अली, कविता कुमारी, प्रतीक आदि मौजूद रहे। उधर, धूम्रपान निषेध दिवस पर बुधवार को नगर निगम में समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को धूम्रपान व तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने के शपथ दिलाई गई। अपर नगरायुक्त रवीश चौधरी ने कर्मचारियों को तंबाकू उत्पादों से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।