बड़गांव/बेहट (सहारनपुर)। वन महोत्सव 2021 के अंतर्गत बड़गांव के किसान इंटर कालेज मौरा तिलफरा में क्षेत्रीय वन अधिकारी रामपुर मनिहारन व स्कूल स्टाफ के द्वारा जामुन व पीपल के पौधों का रोपण किया गया।
इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी रामपुर मनिहारन हरज्ञान सिंह ने जामुन व पीपल के पौधों का पौधरोपण करते हुए कहा कि पेड़ और मानव जीवन एक दूसरे के पूरक है। पेड़ पौधे प्रकृति की विशेष धरोहर है, जिसकी देखभाल करना हम सभी की एक अहम जिम्मेदारी है। अच्छा जीवन यापन करने के लिए पेड़ पौधे लगाने जरूरी है। बताया कि किसान इंटर कॉलेज मौरा तिलफरा में 25 पौधों का रोपण किया जाएगा। कहा कि रामपुर मनिहारन तहसील के अंतर्गत एक से सात जुलाई के मध्य 43900 पौधों का रोपण किया जाएगा। वन रक्षक विपिन कुमार, मेहर सिंह, अभिषेक, प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र, प्रबंधक हरपाल फौजी, ब्रज मोहन सिंह, सुभाष प्रधान, दिलबाग प्रधान आदि रहे। बीएनडी इंटर कालेज जड़ौदा पांडा में भी पौधरोपण किया गया।
बेहट की ग्राम पंचायत शाहपुर बांस स्थित प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान प्रति सुनील सैनी द्वारा पौधरोपण किया। प्रधानाध्यापक कर्मवीर सिंह, जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश शर्मा, मास्टर कदम सैनी, प्रदीप कुमार, मोल्हड़ सैनी, रोहित सैनी आदि रहे।