फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हित में कार्य करने वाले को दें वोट

Sun, 22 Jan 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन की बैठक में किसान हितैषी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का निर्णय किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव में खेती किसानी के मुद्दे गौण हो गए हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में  भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि आज किसान आर्थिक तंगी का शिकार है। इसके चलते किसानों को बिजली के बिल से लेकर बच्चों की फीस भुगतान करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गन्ना मूल्य भुगतान, कर्ज माफी आदि  को लेकर राजनीतिक दल गंभीर नहीं है।

उन्होंने किसानों से किसान हितैषी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।  जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि जिले में भाईचारा और शांति व्यवस्था कायम करने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। मंडल महासचिव अरुण राणा और सुरेंद्र कांबोज विद्युत  निगम पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


इस दौरान महानगर अध्यक्ष मुकेश तोमर,  जगपाल  सिंह, भूपेंद्र त्यागी, विनय मकबरा, सचिन चौधरी, अनूप सिंह, केहर सिंह, हामिद खां, ईश्वर चंद आर्य, नरेश स्वामी, संजील कुमार, महीपाल सिंह, बिरम सिंह, बबलू चौधरी, नीटू प्रधान, मनोज कुमार, भगत सिंह, इमरान, कान सिंह राणा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जगपाल सिंह और संचालन रघुवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें