सहारनपुर। सोतोकान कराटे यूरोपियन फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव राजेश आर्य ने बताया कि अमृतसर में 10 देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
इसमें में सहारनपुर और आसपास के जनपदों के 30 खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया। सभी खिलाड़ियों के पदकों की बदौलत भारतीय टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा करते हुए अपना परचम लहराया।
पदक जीतने वालों में सौरभ, आयुष, सूर्यप्रकाश, निखिल, कुनाल, अवनीत सिंह, प्रज्ञा, अनिकेत, जयवर्धन, विक्रम, रोहित, संदीप, मिलन, विमल, वासु, अनुभव, आकांक्षा, श्रेष्ठ, रजत, स्वामी, यर्था, रितिक, सचिन, उत्कर्ष, विशाल, रिषभ, मयंक और वत्सल शामिल हैं।