एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जनपद के कई स्कूलों से हिस्सेदारी करने वाले खिलाड़ियों ने प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन किया।
सोनिया विहार स्थित स्कूल में सहारनपुर खो-खो एसोसिएशन एवं डीएवी पब्लिक स्कूल सोनिया विहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में कई विद्यालयों के 50 छात्रों और 25 छात्राओं ने हिस्सेदारी की। राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिताएं तीन से पांच अक्तूबर तक कानपुर में आयोजित होगी।
चयन समिति में खो खो एसोसिएशन के सचिव डा. एके गुप्ता, वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक गुलाब सिंह राणा, लाल धर्मेंद्र प्रताप, चंद्रपाल सिंह, योगिंद्र त्यागी, अनीता चौधरी आदि ने खिलाड़ियों का चयन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनू भट्टाचार्या ने चयन समिति के सदस्यों का आभार जताया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी
बालक वर्ग
निशांत चौहान, राहुल अरोड़ा, ऋषभ पुंडीर, अनंत कुमार, अंकुर, कार्तिक शर्मा, विराट सिंह, गौरव कुमार, अमित कुमार, रवि कुमार, शिवानंद, रजत।
बालिका वर्ग
स्वाति पाटिल, अर्चिता, नेहा, मानसी, मीनाक्षी, अंजलि, कृतिका, भूमि, शालिनी, प्रियांशी, परिधि, यशवी।