फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी टीम में चयन के लिए खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

विज्ञापन
ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड पर रणजी ट्रॉफी मैचों के लिए ट्रायल देते खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश रणजी टीम में चयन के लिए शुक्रवार को ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर ट्रायल हुआ। ट्रायल में टीम का हिस्सा बनने को खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया।
विज्ञापन

चयनकर्ता के रूप में उत्तर प्रदेश की रणजी टीम के मैनेजर एवं पूर्व रणजी खिलाड़ी संजीव जखमोला की देखरेख में आयोजित ट्रायल में 24 चुनिंदा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल के दौरान मुंबई इंडियन टीम के सदस्य रहे सारुल कंवर ने खिलाड़ियों को टिप्स दिए। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफुर्रहमान ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में रणजी टीम के लिए ट्रायल हो रहे हैं। इसका श्रेय एसोसिएशन के चेयरमैन एवं वरिष्ठ क्रिकेटर अकरम सैफी को जाता है। चयनकर्ता संजीव जखमोला ने कहा कि सहारनपुर में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बीते कुछ वर्षों में सहारनपुर ने यूपी को अनेक आयु वर्गों में शानदार खिलाड़ी दिए हैं। ट्रायल के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता, कोषाध्यक्ष साजिद उमर, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, उपाध्यक्ष पाली कालरा, परविंदर सिंह, सत्यम शर्मा, वक़ार अहमद, राजकुमार राजू, राकेश शर्मा, राजीव गोयल, विक्की चौधरी, अमरीश चौधरी, मृदुल गर्ग, नदीम आदि मौजूद रहे।
मैदान का सन्नाटा टूटा
कोरोना के चलते बीते आठ माह से अधिक समय से खेल गतिविधियां पूरी तरह बंद हैं। शुक्रवार को ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर खिलाड़ियों की चहलकदमी से मैदान का सन्नाटा टूटा। पुन: शुरू हो रही खेल गतिविधियों को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह दिखा।

ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड पर रणजी ट्रॉफी मैचों के लिए ट्रायल करते कोच- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें