चिलकाना/साढ़ौली कदीम/गंगोह (सहारनपुर)। गांव चौरी मंडी में संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। रविदास मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई जो गांव की गलियों से होते हुए रविदास मंदिर पर आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भीम आर्मी महासचिव नकुड़ अर्जुन गौतम, सुधीर बनवाल, दिनेश रावण, अवनीश प्रधान, संदीप प्रधान रहे। गांव पटनी, मरोड़गढ़, रघुनाथपुर उर्फ छोटी पठेड़ में भी संत रविदास जी की शोभायात्रा निकाली गई।
सुल्तानपुर में जय भीम एजुकेशनल सोसायटी के तत्वावधान में संत रविदास भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि जायर हुसैन चांद, प्रकाश चंद सैनी, सुधीर कुमार जैन ने फीता काटकर किया। दीप प्रज्ज्वलन बसंत गुप्ता, शिव कुमार सैनी, संजय सैनी, मनोज सैनी, निशांक जैन ने किया। संत रविदास जी की मूर्ति का अनावरण बीसी राम, धूम सिंह, रवि आदि ने किया।
साढ़ौली कदीम के गांव मंझाड़ी में शोभायात्रा का उद्घाटन पूर्व ग्राम प्रधान सोनी सैनी ने किया। रसूलपुर माजरी, चकखीजरपुर, रोगला हथौली आदि में भी जयंती मनाई गई। प्रमोद कर्णवाल, विनोद, सुरेश, मन्नू सिंह, सचिन, राकेश, सुनित, सुखपाल सिंह, इंद्र सिंह रहे।
गंगोह के गांव लखनौती में शोभायात्रा का उद्घाटन मोनू चौधरी ने फीता काटकर किया। जनेश्वर प्रसाद, अमित कुमार, सुकड़ भगत, अतर सिंह, संजय कुमार, मुकेश, नीरज रोहिला, जनेश्वर प्रसाद, सुरेश, अमित, सुक्कड़, मुकेश डाबरे, पहल सिंह, देशराज, रूप चंद आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
गुरु रविदास जयंती पर शोभायात्रा का उद्घाटन करते विवेकान्त सिंह- फोटो : SAHARANPUR