पौधरोपण कर दिया पर्यावरण को बचाने का संदेश
सहारनपुर। नवादा रोड स्थित स्मार्ट सिटी आवासीय कॉलोनी में पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। इसके तहत दो हजार पौधे रोपित किए गए।
रविवार को विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा कमेटी के चेयरमैन भारत कर्णवाल और अनिल कुमार के नेतृत्व में नीम, पीपल, चंपा, रूद्राक्ष, गुलमोहर आदि के दो हजार पौधे रोपित किए गए। इसके साथ ही पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया और समय-समय पर पौधरोपण करने की अपील की। नगरायुक्त ने पूरी कॉलोनी का भ्रमण किया। अजब सिंह ने बताया कि कॉलोनी में कई तरह के सुंदर पार्क बनाए जाएंगे। राजकुमार सैनी ने कहा कि कॉलोनी में दिल्ली और नोएडा की तर्ज पर लाइटिंग होगी। भारत कर्णवाल ने बताया कि जल्द ही सड़कों का काम पूरा कराया जाएगा। इस पर नगरायुक्त ने विकास प्राधिकरण की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस दौरान अजब सिंह, अश्वनी जैन, मुर्सलीन, आलम राणा, चौधरी वेसर, मेवाराम, भानू प्रताप सिंह, अक्षय कुमार, अनिल भगत, अरविंद कुमार, सोनू, सुनील कुमार, अरविंद कुमार, सोनू मौजूद रहे।