फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसाखी मेले में उमड़े श्रद्धालु, गंगाजल में किया स्नान

Thu, 14 Apr 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बैसाखी मेले में पांवधोई नदी के घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाबा लालदास घाट पर आयोजित बैसाखी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने घाट पर आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के लिए हरिद्वार से विशेष गंगाजल मंगाया गया था। गंगा पूजन के साथ ही अनेक लोगों ने अपने बच्चों का मुंडन भी कराया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही अन्य आयोजन भी हुए। 
विज्ञापन


नगर निगम के सहयोग से श्री रामलीला संपत्ति कमेटी और पांवधोई बचाओ समिति द्वारा आयोजित मेले का उद्घाटन नीदरलैंड से आई वाटर रिसोर्सेज ग्रुप की ऐना, जयनाथ शर्मा, डॉ. एसके उपाध्याय आदि ने फीता काटकर किया।

मुख्य अतिथि डीएम पवन कुमार ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि हम किसी भी धर्म से संबंध रखते हो और देश में कहीं भी निवास करते हों, मगर हमारी मिली-जुली संस्कृति ही हमारी ताकत है, जो हमें एक-दूसरे से जोड़े रखती है। इसके बाद स्कूली कलाकारों ने राजस्थानी लोक नृत्य के साथ ही अन्य प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन


राजेश आर्य की टीम ने मार्शल आर्ट के माध्यम से आत्मरक्षा करने का प्रदर्शन किया। रितिका शर्मा ने सरस्वती वंदना पेश की। नगरायुक्त डॉ. नीरज शुक्ला ने मुख्य यजमान के रूप में तथा कुलभूषण जैन, डॉ. पीके शर्मा  और योगेश गोयल ने गंगा पूजन किया।

डॉ. वीरेंद्र आजम ने बाबा लालदास घाट पर बैसाखी मेले के आयोजन तथा बाबा लालदास और हाजी शाह कमाल की मित्रता के इतिहास और फुलवारी आश्रम के महत्व की जानकारी दी। एसी पपनेजा, केएल अरोड़ा और डॉ. महेश शर्मा ने भी बैसाखी पर्व के महत्व की जानकारी दी।
 
संचालन अमीर खान ने किया। इस दौरान हरिओम बंसल, पंकज कर्णवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, आशीष वैश्य, डॉ. कुदसिया अंजुम, रामकुमार शर्मा, वसीम हैदर, संजय सैनी, जय सिंह, राजेंद्र सैनी, वीना बजाज आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें