फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नील गाय से बचने के चक्कर में पिकअप पेड़ से टकराई

विज्ञापन
पेड़ से टकराया पिकअप वाहन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नील गाय से बचने के चक्कर में पिकअप पेड़ से टकराई
विज्ञापन

सहारनपुर। चिलकाना रोड पर दातौली राघड़ गांव के पास बुधवार सुबह नील गाय को बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली।
विज्ञापन

चालक वर्धमान कालोनी निवासी सोनू सैनी ने बताया कि वह चिलकाना रोड स्थित मंडी से अंगूर लेकर करनाल की मंडी में उतारकर लौट रहा था। तभी अलसुबह करीब साढ़े चार बजे जैसे ही वह चिलकाना रोड पर दातौली राघड़ गांव से आगे निकला दांयी ओर के खेत से एक नील गाय अचानक गाड़ी के सामने आ गई। उससे बचने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित हो गया और खड़े पेड़ से टकरा गया। गनीमत रही कि टक्कर के बाद वाहन खाई में नहीं गिरा। कुछ सप्ताह पहले ही फतेहपुर क्षेत्र में नील गाय की टक्कर होने से कार में आग लग गई थी। जबकि दो महीने में बिहारीगढ़ और देहरादून रोड पर नील गाय से बचने के चक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो चुुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें