फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिक्सोपैथी के खिलाफ चिकित्सकों की भूख हड़ताल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमए भवन में सुबह दस बजे एकत्र होंगे आईएमए संगठन से जुड़े चिकित्सक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मिक्सोपैथी के खिलाफ चिकित्सकों का आंदोलन तेज हो रहा है। आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आह्वान पर जनपद के निजी चिकित्सक आज रिले भूख हड़ताल करेंगे। चिकित्सकों ने हड़ताल के साथ ही सेवाएं भी जारी रखने का निर्णय लिया है, ताकि मरीजों केे परेशानी न हो।
विज्ञापन

आईएमए सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. मनदीप सिंह ने बताया कि आईएमए ने मिक्सोपैथी के विरुद्घ आंदोलन शुरू किया है। संगठन सरकार से अपील करता है कि वह चिकित्सकों की पीड़ा और आम आदमी की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए इसे वापस ले। उन्होंने बताया कि आईएमए देश भर में मिक्सौपैथी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएगी, क्योंकि इससे आम जनता की सेहत और स्वास्थ्य का नुकसान है। रिले भूख हड़ताल एक फरवरी 2021 से 14 फरवरी 2021 तक प्रस्तावित है। यह एक गांधीवादी सिद्धांत पर चलकर सत्याग्रह का एक तरीका है। ताकि हम अपने पेशे की पवित्रता को बनाए रखेंगे। सहारनपुर आईएमए ने 11 फरवरी यानी बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे आईएमए भवन में हड़ताल करने का निर्णय लिया है। इसमें वुमन डॉक्टर्स विंग और मेडिकल स्टूडेंट्स नेटवर्क भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें