फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं : शाही

विज्ञापन
सर्किट हाउस में बैठक लेते भाजपा प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा है कि किसानों का किसी भी स्तर पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। धान क्रय केंद्र से बिना उचित कारण के किसी भी किसान का धान लौटाया न जाए। क्रय केंद्रों पर कर्मियों की संख्या बढ़ाएं तथा किसानों को टोकन की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए। वहीं, जिला अस्पताल में प्रसव के लिए पहुंचने वाली महिलाओं से शुल्क वसूलने की शिकायतों को लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और सीएमओ को इस मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सहारनपुर के सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वार्डों में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। सीएमओ से कहा कि जिला अस्पताल में डिलीवरी के संबंध में शिकायतें मिल रहीं हैं। शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करें। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाने, डेंगू प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर जरूरी कदम उठाने, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत छूटे लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए।
वहीं, ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अच्छा कार्य करने वाले सहायता समूहों की बैंक से क्रेडिट लिमिट बढ़ाने, विकास कार्यों में गुणवत्ता का पालन करने, गड्ढा मुक्त अभियान में शामिल सड़कों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। लोक निर्माण विभाग के अभियंता ने बताया कि जिले में 34 नई सड़कों के लिए 47.10 करोड़ रुपये से 76.55 किमी सड़कें बनाने के प्रस्ताव दिए थे, जिनमें 18 सड़कों को पूर्ण कर लिया गया है। इसी प्रकार 49 सड़कों पर 35.03 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत के कार्य कराए जाएंगे। क्षतिग्रस्त 128 सड़कों और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 18 सड़कों के प्रस्ताव शासन को भेजे हैं जिनके शीघ्र स्वीकृत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

धान खरीद की समीक्षा में बताया गया कि जनपद में 08 अक्तूबर तक 520.1 मिट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। पोर्टल पर 5744 किसानों ने पंजीकरण कराया है। जिनमें से 3441 के खातों का सत्यापन कर लिया गया है। धान बेचने वाले किसानों के खाते में 72 घंटों के भीतर भुगतान कर दिया गया है।
वहीं, सौभाग्य योजना के अंतर्गत दिए विद्युत कनेक्शनों के अनियमित बिल पहुंचने पर उन्होंने नाराजगी जताकर कहा कि अनियमित विद्युत बिलों को अभियान चलाकर दुरुस्त कराया जाए। बेहट क्षेत्र के अधिशासी अभियंता के खिलाफ शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।
लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिया कि जिन लाभार्थियों के ऋण स्वीकृत हो चुके हैं, उन्हें देने में हीलाहवाली करने वाले बैंक अधिकारियों को चिह्नित करें और कानूनी कार्रवाई कराई जाए।
बैठक में सांसद प्रदीप चौधरी, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, विधायक देवेंद्र निम, कुंवर ब्रजेश सिंह, किरत सिंह, माहपौर संजीव वालिया, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह सहित सभी विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

रामविलास पासवान को दी श्रद्धांजलि
बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें