फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेगा फंडिंग का खेल तो कसेगी माफिया पर नकेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हाथरस कांड को लेकर माहौल बिगाड़ने की साजिश की आशंका आला अफसर जता चुके हैं। पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी इसका इनपुट शासन स्तर पर दे चुकी हैं। वहीं, माहौल बिगाड़ने के लिए पीएफआई और भीम आर्मी को फंडिंग किए जाने की बातें भी चल रही हैं, जिसके पीछे पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक माफिया भी निशाने पर है। उसको लेकर प्रवर्तन निदेशालय भी जांच कर रहा है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय, पुलिस और अन्य एजेंसियां फंडिंग के खेल की तह तक पहुंचने के प्रयास में लगी हैं। तमाम सबूत जुटाए जा रहे हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि माहौल बिगाड़ने की साजिश के पीछे कितनी फंडिंग की गई और किसके द्वारा यह फंडिंग की जा रही थी। गौरतलब है कि सीएए के खिलाफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में हुए उपद्रवों के पीछे भी पीएफआई का हाथ सामने आया था और बिजनौर, शामली सहित कई जिलों में पुलिस ने केस भी दर्ज किए थे। जैसा यूपी पुलिस के एडीजी (कानून व्यवस्था) कह चुके हैं कि हाथरस कांड को लेकर माहौल बिगाड़ने के लिए फंडिंग की गई थी और वह फंडिंग पीएफआई के साथ ही भीम आर्मी को की गई, उससे सहारनपुर जिले में भी निकट भविष्य में गहन जांच होने की संभावना है।
जो भी माफिया है, उस पर कार्रवाई होगी - शाही
सहारनपुर। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हाथरस कांड को लेकर माहौल बिगाड़ने की साजिश रचने वालों के खिलाफ जांच चल रही है। प्रवर्तन निदेशालय भी फंडिंग के बिंदु पर जांच कर रहा है। जो भी माफिया इस फंडिंग के पीछे है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने किया ट्वीट
सहारनपुर। भीम आर्मी चीफ एवं आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को ही एक ट्वीट किया। उसमें लिखा, मैं योगी आदित्यनाथ जी को चैलेंज करता हूं कि कोई भी जांच करवा लें, 100 करोड़ तो दूर की बात यदि मेरे पास एक लाख रुपये भी मिल जाएं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा, वरना आप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दीजिए। मेरा जीवन मेरे समाज को समर्पित है मेरा खर्च मेरा समाज उठाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें