फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाकर करें बेहतर प्रदर्शन : अमान

विज्ञापन
मोहम्मद अमान, क्रिकेटर।
विज्ञापन
सहारनपुर। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाकर रखते हुए ही बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है। 18 वर्षीय क्रिकेटर मोहम्मद अमान को वरिष्ठ साथी सूर्य कुमार यादव से मिला यह मंत्र काफी पसंद आया। एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी) में सूर्य कुमार यादव के साथ बिताए डेढ़ घंटे को अमान ने साझा किया।
विज्ञापन

अंडर-19 एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे मोहम्मद अमान रविवार को सहारनपुर में थे। एनसीए बैंगलुरु के अपने अनुभवों पर अमान ने बताया कि सीनियर टीम के कई खिलाड़ी एनसीए में रहते हैं। जब वह एनसीए में रहे तो उनकी मुलाकात सूर्य कुमार यादव, रविंद्र जडेजा, बुमराह आदि कई खिलाड़ियों से हुई। उन्होंने बताया कि सूर्य कुमार यादव ने उनके साथ करीब डेढ़ घंटा बात की। यादव ने उन्हें खेल की तकनीक की बजाय मैदान पर किस परिस्थिति में कैसे काम करना है यह सिखाया।
वर्ल्ड कप के फाइनल में सूर्य कुमार यादव ने मैच को पलटने वाला जो कैच बाउंड्री पर पकड़ा था उसको लेकर भी चर्चा हुई। अमान ने एशिया कप के अनुभवों को साझा किया। फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश से हार पर उन्होंने कहा कि अब से आठ दस साल पहले बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसी टीमों को हल्का माना जा सकता था, लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट को लेकर वही स्थिति है, जो भारत में है।
विज्ञापन

नए खिलाड़ी बड़ी सूझबूझ और तकनीक के साथ सामने आ रहे हैं। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के निर्णय पर उन्होंने कहा कि मैच आधा घंटा पहले शुरू हुआ था। ऐसे में उम्मीद थी कि पिच की नमी का फायदा गेंदबाजों को मिलेगा, लेकिन हमारा निर्णय गलत साबित हुआ। वह बांग्लादेश के खिलाड़ियों का दिन था। वह भारतीय टीम से अच्छा खेले और जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें