फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्टेट बैंक कॉलोनी में बिन बरसात जलभराव से लोग परेशान

Sat, 09 Dec 2023 11:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर के स्टेट बैंक कॉलोनी में हुआ जलभराव
विज्ञापन
- दिल्ली रोड पर विकास भवन के ठीक सामने स्थित है कॉलोनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। दिल्ली रोड पर विकास भवन के ठीक सामने स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी में बिन बारिश जलभराव से लोग परेशान हैं। मुख्य मार्ग पर भारी जलभराव के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने जलभराव वाली सड़कों से गुजरना बंद कर दिया है, क्योंकि कई बार लोग खासकर बच्चे पानी में गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
स्टेट बैंक कॉलोनी मंदिर से प्रेम नगर को जाने वाले मुख्य मार्ग पर करीब 300 परिसर रहते हैं। इस मार्ग पर वर्षों से जलभराव की समस्या है। मदर टेरेसा कॉलेज के पास स्थिति और खराब है। दस से 15 परिवार ऐसे हैं, जिनके दरवाजे के ठीक सामने जलभराव की समस्या बनी हुई है। इन परिवारों के लोगों के लिए घर से निकलना तक मुश्किल रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह नगर निगम को लगातार टैक्स अदा कर रहे हैं। इसके बावजूद नगर निगम उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। वह कई बार नगर निगम में शिकायत दर्ज करा चुके हैं। जलभराव के कारण सफाई व्यवस्था भी चौपट है। मच्छर पैदा हो रहे हैं, जो लगातार बीमारी फैला रहे हैं। स्थानीय निवासी मुकेश, वरुण, नरेंद्र और मयंक ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- स्टेट बैंक कॉलोनी में जलभराव की समस्या की जानकारी नहीं है। अवर अभियंता को मौके पर भेजकर समस्या को दिखवाया जाएगा। प्रयास यही रहेगा कि समाधान निकालकर लोगों को समस्या से निजात दिलाई जा सके। - बीके सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें