फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों से खुद निपटेंगे मंहगी के ग्रामीण

Fri, 26 Aug 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव महंगी में बदमाशों की आमद और पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाने से भयभीत ग्रामीणों ने पंचायत कर रात में जागकर पहरेदारी करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने खुद ही बदमाशों को पकड़ने के लिए प्लान तैयार किया है। वहीं क्षेत्र के कई अन्य गांवों मे भी पहरेदारी करने की सूचना मिली है। 
विज्ञापन


पंचायत में मौजूद सरदार गुरमीत सिंह, राम सिंह, ऋषिराम चौहान, बलबीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, नैन कुमार, धर्मपाल कोरी, इलम चंद सैनी, मुस्सबिर राणा आदि ने बताया कि कुछ दिन से गांव में बदमाशों की सक्रियता बढ़ी है।

पुलिस प्रशासन की बदमाशों पर कमजोर पकड़ के चलते खुद ही गांव की सुरक्षा का निर्णय लिया गया। बताया कि गांव में चयनित सभासदों को सप्ताह वार सूची बनाकर लोगों को रात में पहरेदारी करने के लिए  तैयार करना होगा।
विज्ञापन


कुछ तेज-तर्रार युवकों को हालात से निबटने के लिए कमांडर जरूरी टिप्स भी देंगे। बदमाशों को पकड़ने के लिए पूर्व ग्राम प्रधान रामकुमार बबली ने ग्रामीणों को गुप्त फूल प्रूफ प्लानिंग के तरीके बताए। कहा कि एक जीप गांव का चक्कर लगाएगी। वहीं टोली बनाकर गांव में घूमकर लोगों को सावधान रहने के लिए जागृत करेंगे। 

गांव में संदिग्ध किस्म के लोगों की आवाजाही पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। आपस के सभी लोगों के मोबाइल नंबर सुरक्षित करने, घर पर नकदी न रखने, जेवरो को लॉकर में रखने आदि आवश्यक सुरक्षा टिप्स देते हुए ग्रामीणों को आपात स्थिति से निबटने के लिए तैयार किया गया। वहीं ग्रामीणों ने रात्रि में बिजली सप्लाई को आठ बजे से सुबह छह बजे कराने के लिए अधिकारियों से वार्ता करने का निर्णय भी लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें