सड़क और नाली की समस्या से जूझ रहे चौधरी विहार के लोग
सहारनपुर। शहर के वार्ड संख्या आठ की चौधरी विहार कॉलोनी के लोग टूटी सड़कों और जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। कॉलोनीवासी महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से मिलने मंगलवार को नगर निगम पहुंचे थे।
कॉलोनीवासी सलीम, जब्बार अली और राकेश ने बताया कि चौधरी विहार में जगह-जगह सड़कें टूटी पड़ी है। नालियां दुरुस्त नहीं हैं, जिसकी वजह से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता है। इसकी वजह से मच्छर पैदा हो रहे हैं। बीते वर्षों में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप भी रहा है। ऐसे में इस बार भी बीमारियां फैलने का खतरा है। उन्होंने सड़कों और नालियों को दुरुस्त कराने की मांग की। समस्या का समाधान नहीं होने पर दोबारा निगम आने की बात कही।