फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ढमोला किनारे के 18 गांवों के लोगों को निमोनिया, महिलाओं में खून की कमी

विज्ञापन
सहारनपुर के महेश्वरी खुर्द में स्वास्थ्य विभाग व आईएमए की ओर से लगे स्वास्थ्य जांच ​शिविर जांच
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से आओ गांव चलें अभियान के तहत गांव महेश्वरी खुर्द में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर का काली व ढमोला नदी के आसपास बसे 18 गांवों के मरीजों ने लाभ उठाया।
विज्ञापन

निमोनिया, वायरल बुखार, खांसी और त्वचा रोग के सबसे अधिक मरीज पहुंचे। गर्भवती महिलाओं में खून की कमी मिली।
रविवार को स्वास्थ्य शिविर का उदघाटन जिलाधिकारी मनीष बंसल व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े करीब 35 चिकित्सक में रहे। ढमोला व काली नदी के आसपास बसे सलेमपुर भूकड़ी, ढमोला, पीकी, मढ़, गोकलपुर, मुल्ला नगराजपुर, गागलहेड़ी, हरोड़ा, तेलीपुरा, पाली, सरकड़ी खुमार, महेश्वरी, सोना सैयद माजरा आदि गांवों के मरीज शिविर में इलाज के लिए पहुंचे।
कैंसर रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, पेट रोग विशेषज्ञ और सर्जन चिकित्सकों ने मरीजों की जांच व परीक्षण किया। जांच करने पर पता चला कि गर्भवती महिलाएं खून की कमी से जूझ रही हैं। एसीएमओ डॉ. कपिल देव, शिवांका गौड़, आईएमए अध्यक्ष डॉ. नरेश नौसरान, डॉ. महेश चंद्रा, डॉ. कलीम अहमद, डॉ. रविकांत निरंकारी, डॉ. विकास अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें