रामलीलाओं में राम वनवास का मंचन देखकर भावुक हुए लोग
सहारनपुर। सजि बन साजु समाजु सबु बनिता बंधु समेत, बंदि बिप्र गुर चरन प्रभु चले करि सबहि अचेत। महानगर में आयोजित रामलीलाओं में प्रभु श्रीराम वनवास लीला देखकर दर्शक भावुक हो गए। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता संग वन को प्रस्थान कर गए।
श्री राधा-कृष्ण मंदिर क्लब गांधी पार्क में राम वनवास की लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम को सीता और लक्ष्मण संग वन जाता देखकर पूरी अयोध्या नगरी सहित दर्शक भी भावुक हो गए। इस दौरान प्रधान जोगेंद्र कुमार, गुरदीप सिंह, लखजीत सिंह, चंडी प्रसाद, आशीष खुराना, रमेश चंद्र छबीला, राकेश वत्स मौजूद रहे।
श्री कृष्णा राम नाटक क्लब जुबली पार्क में हरीश भटेजा के निर्देशन में राम वनवास लीला का मार्मिक मंचन किया गया, जिसमें महाराजा दशरथ और महारानी कैकयी के संवाद को देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। प्रभु श्रीराम की आरती राजकुमार नरूला, रम्मी धवन, साजन गंगा, नीरज कामरा, राजेंद्र लांबा, मोंटू चावला, मनोज तनेजा, चंद्रमोहन अरोड़ा ने उतारी। इस दौरान सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
नवयुग सेवा समिति केशवनगर नुमाइश कैंप में राम वनवास लीला के दौरान कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय कर दर्शकों के बीच अमिट छाप छोड़ी। अध्यक्ष सुभाष गंगा, महामंत्री आशु धवन, कोषाध्यक्ष सुरजीत सिंह, लखन कालड़ा, शिवांग मदान, गुलशन फुटेला, कशिश बजाज, प्रदीप शर्मा मौजूद रहे।
सुपर क्लब गोपाल नगर नुमाइश कैंप में राम वनवास लीला में दशरथ का अभिनय भारती पसरीचा, राम का पवन सेतिया, लक्ष्मण का संदीप गिल्होत्रा, सीता का तन्नु, कैकयी का यशिका, विश्वामित्र का प्रियम भारती, मंथरा का अमन कालड़ा और कौसल्या का रवि ईशापुजानी ने किया। इस दौरान प्रधान राकेश सूरी, नितिन खुराना, राजीव वधवा, सुधीर गुंबर, विजयकांत चौहान, विपिन बजाज, गोलू बजाज, मितेश तनेजा उपस्थित रहे।
भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंद नगर में राम वनवास लीला का उद्घाटन सिविल बार संघ एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य अंगीररस ने फीता काटकर किया। वरुण शर्मा और पंडित मोहित वशिष्ठ के निर्देशन में लीला का मार्मिक मंचन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष सरदार सर्वजीत सिंह धीर, संयोजक नरेंद्र शर्मा, प्रबंधक पुनीत सिंह धीर, राजकुमार चौधरी, रिंकू जाटव मौजूद रहे।
भारतीय कला संगम रेलवे टी-2 कॉलोनी में राम वनवास लीला में दर्शकों के बीच अमिट छाप छोड़ी। सभी कलाकारों के अभिनय को खूब पसंद किया गया। इस दौरान अध्यक्ष अशोक छाबड़ा, महामंत्री जसबीर सिंह मोघा, मुख्य सरंक्षक सतपाल कालड़ा, सुरेंद्र मोघा, बीबी राय, चेतन कौशिक, संजय मल्होत्रा, कमल मखीजा मौजूद रहे।
उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड रेलवे क्लब में दशरथ मरण का मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम के वियोग में राजा दशरथ ने प्राण त्याग दिए, जिससे देखकर दर्शक भी भावुक को गए। पंकज बजाज के निर्देशन में दशरथ की भूमिका में आरके भटनागर के अभिनय की सराहना की गई। इस दौरान रवि जुनेजा, संजीव शर्मा, यशपाल त्रेहान, अमित यादव, हन्नी वर्मा, सन्नी, सार्थक वालिया, हनी सलूजा, अमित सेठी, पवन भट्ट मौजूद रहे।
मानवीय कल्याण समिति लेबर कॉलोनी में सीता स्वयंवर की लीला हुई। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अमित गगनेजा, नीरज माहेश्वरी शामिल हुए। इस दौरान प्रधान संदीप रावत, राजकुमार त्यागी, प्रदीप शर्मा, अमित सैनी, अजय शर्मा, चौधरी हरेंद्र मलिक, संदीप धीमान उपस्थित रहे।
श्री रामलीला कमेटी न्यू कपिल विहार में सीता स्वयंवर की लीला प्रभावशाली मंचन किया गया। महेंद्र शर्मा के निर्देशन में राम का अभिनय सुधांशु शर्मा, लक्ष्मण का गोपाल भारद्वाज, सीता का वासु, दशरथ का रवि कुमार, विश्वामित्र का तरूण कुमार सहित अनेक पात्रों ने बेहतरीन अभिनय किया। इस दौरान पार्षद अजय शर्मा, महेंद्र शर्मा, विनोद सिंह, रवि कुमार, अभिनंदन सैनी, पवन, अक्षय वत्स, सन्नी सैनी, विपिन शर्मा मौजूद रहे।
गांधी पार्क में रामलीला में वनवास को जाते राम लक्ष्मण व सीता माता- फोटो : SAHARANPUR