फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-पेंमेट से बढ़ रहा लेनदेन

Thu, 15 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
atm
विज्ञापन
सहारनपुर में नोटबंदी के बाद हुई पैसों की किल्लत से बचने के लिए लोगों ने पेटीएम को भुगतान के लिए विकल्प बनाना शुरू कर दिया है। सहारनपुर में पेटीएम और कार्ड स्वाइप कराकर भुगतान होने लगा है।
विज्ञापन
  मेडिकल स्टोर, रेस्टोरेंट पर लोग कार्ड स्वाइप कराकर और पेटीएम के जरिये भुगतान कर रहे हैं। लोगों ने जरूरी चीजों पर खर्च करने के लिए पेटीएम और कार्ड स्वाइप कराकर भुगतान कराना शुरू कर दिया है।
अभी तक सहारनपुर में पेटीएम का कल्चर बिल्कुल भी नहीं था। कार्ड स्वाइप कराकर भुगतान सिर्फ मॉल्स, पेट्रोल पंप अथवा बड़े शो रूम पर ही कोई गाहे-बगाहे भुगतान कर रहा था। लेकिन, नोटबंदी के बाद पेटीएम भुगतान का बड़ा जरिया बन गया है।
विज्ञापन

  साथ ही कार्ड स्वाइप कराने में लगने वाला टैक्स समाप्त किए जाने के बाद से लोगों को कुछ राहत मिल गई है। अब मेडिकल स्टोर, रेस्टोरेंट पर भी पेटीएम एवं कार्ड स्वाइप कराकर भुगतान लिया जाने लगा है।
  कोर्ट रोड स्थित मेडिकल स्टोर संचालक संजय ने बताया कि उन्होंने करीब 15 दिन से पेटीएम से भुगतान लेना शुरू किया है। पहले पांच-सात दिन तो एक दो लोग ही पेटीएम से भुगतान कर रहे थे, लेकिन अब रोजाना करीब 10-12 लोग पेटीएम से भुगतान कर रहे हैं।
  उन्होंने कार्ड स्वाइप मशीन के लिए भी आवेदन कर दिया है। उन्होंने बताया कि अभी लोगों में पेटीएम से भुगतान करने में डर बना हुआ है कि कहीं कोई उनके खाते से पैसा न निकाल ले।
  कोर्ट रोड स्थित हॉट ब्रेड रेस्टोरेंट में पेटीएम से भुुगतान कर रहे उपभोक्ता अशोक ने बताया कि जब बैंक से पैसे मिल ही नहीं रहे। लाइन में खड़े रहकर समय खराब करने से तो अच्छा है कि पेटीएम से ही भुगतान कर दिया जाए। यह आसान भी है और जेब में अधिक पैसे रखने का झंझट नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें