फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जल्द किया जाए निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का निस्तारण

Sat, 01 Feb 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का जल्द निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में जिला पंचायत द्वारा लिए जा रहे टैक्स पर शासनादेश का अवलोकन कर उचित निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में यूपीसीडा के डीजीएम ने बताया कि पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में जल निकासी के लिए नाला निर्माण का टेंडर स्वीकृति के बाद 18 फरवरी को खोला जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र पिलखनी में पुलिस चौकी की स्थापना के लिए टेंडर हो गया है। मुजफ्फरनगर के अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि जानसठ रोड पर फायर स्टेशन की स्थापना के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
शामली विजय चौक से औद्योगिक आस्थान तक सड़क चौडीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि चुनहेटी को सदर थाना क्षेत्र में शामिल करने के संबंध में प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। वहां पर थानों के सीमांकन की प्रकिया चल रही है। इस दौरान संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी,उपायुक्त वीके कौशल, मुजफ्फरनगर के उपायुक्त जैस्मिन, आईआईए के चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना, लघु उद्योग भारती के मंडलीय अध्यक्ष अनुपम गुप्ता, सीआईएस के अध्यक्ष रविन्द्र मिगलानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें