फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-एक की पहचान कर होगी कार्रवाई : आईजी

Fri, 12 May 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर पहुंचे आईजी मेरठ जोन अजय आनंद से मिलते बसपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर।  बवाल के तनाव के बीच सहारनपुर पहुंचे आईजी मेरठ जोन अजय आनंद ने कहा है कि सहारनपुर में हुई बवाल की तीसरी घटना दुखद है। इसके आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। पर्दे के पीछे वालों से लेकर घटना को करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। एक-एक की पहचान कराई जाएगी। सोशल मीडिया पर भड़काऊ मेसेज भेजने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आईजी जोन अजय आनंद दोपहर लगभग 12 बजे सहारनपुर के आईटीसी गेस्टहाउस पहुंचे और उन्होंने मंगलवार को हुए सहारनपुर में बवाल की पूरी जानकारी अधिकारियों से ली और कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि मंगलवार को घटना हुई और इससे दो दिन पहले भी शब्बीरपुर में जो घटना हुई इनके किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

जांच कराकर एक-एक व्यक्ति की पहचान कराई जाएगी। इस मौके पर डीआईजी जेके शाही, एसएसपी एससी दुबे, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, एसपी यातायात ओमवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें