फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2027 में पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी पीडीए की सरकार : मनोज चौधरी

Wed, 29 Jan 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
देवबंद के मझौल गांव में सपा के संविधान बचाओ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व विधायक मनो - फोटो : संवाद
विज्ञापन
देवबंद। पूर्व विधायक मनोज चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। यह सरकार किसान विरोधी है। 2027 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत से पीडीए की सरकार सत्ता में आएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को मझौल जबरदस्तपुर गांव में सपा के संविधान बचाओ कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व विधायक मनोज चौधरी ने कहा कि देवबंद की जनता पिछले आठ साल से शोषण और अत्याचार झेल रही है, लेकिन अब जनता को डरने की जरूरत नहीं है। जनता का उत्पीड़न करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देवबंद में विकास कार्य ठप पड़े हैं। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि भाजपा सरकार देश के अंदर संविधान और लोकतंत्र को समाप्त कर रही है।
कार्यक्रम में युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय राणा, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री विनोद तेजियान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रमेश पंवार, विधानसभा प्रभारी मजाहिर हसन व सुदेश गुर्जर ने भी विचार रखे। इस मौके पर सचिन चौधरी, चौधरी अनूप सिंह, रफल सिंह गुर्जर, राजीव त्यागी, अनमोल शर्मा, सुरेश त्यागी, सुखपाल राणा, प्रमोद त्यागी, अजय यादव व सुरेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें