फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मंडल में बनेंगे नौ आयुष वेलनेस सेंटर भवन

Wed, 29 Jan 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। घर के नजदीक मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, इसके लिए नए स्वास्थ्य केंद्र बनाए जा रहे हैं। मंडल में नौ आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर बनेंगे। इन पर दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। कार्यदायी संस्था ने टेंडर निकालकर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पताल अभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित हो रहे हैं। विभाग के पास अपने अस्पताल नहीं हैं। पिछले दिनों शासन आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाने के लिए जमीन चिह्नित करने के आदेश दिए थे। विभाग ने जमीन की तलाश की और रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी। अब मंडल में नौ आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाए जाएंगे।
मुजफ्फरनगर में लछहेड़ा, तोड़ा, कुरथल और हुसैनपुर, सहारनपुर में जडौदा पांडा, भूरी बांस, नथौड़ी व शामली में बाबरी, ताहरपुर में आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर बनेंगे। एक वेलनेस सेंटर पर करीब 26.92 लाख रुपये की लागत आएगी। छह माह में सेंटर बनाए जाने हैं। कार्यदायी संस्था याूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड ने टेंडर जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि इन सेंटरों का काम जल्द शुरू होगा। इसके बाद मरीजों को शहर में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रामकृपाल ने बताया कि अभी आयुष अस्पताल नजदीकी सीएचसी-पीएचसी पर संचालित हो रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें