जज बनी सहारनपुर की बेटी निवेदिता सिंह
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज परीक्षा 2022 में सहारनपुर की बेटी निवेदिता सिंह ने भी 19वीं रैंक प्राप्त करते हुए सफलता हासिल की है।
निवेदिता के पिता प्रो. जेपी सिंह गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान में कार्यरत हैं, जो परिवार सहित दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि निवेदिता ने दसवीं और 12वीं की पढ़ाई रेनबो स्कूल से क्रमश: 2012 और 2014 में की। बीए एलएलबी की पढ़ाई पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से 2019 में की।
एलएलएम की परीक्षा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बैंगलुरू से 2020 में पास की। निवेदिता वर्तमान में पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ में लीगल रीसर्चर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि बेटी की सफलता से परिजन बेहद खुश हैं।
उनका यह भी कहना है कि बेटियां किसी भी तरह से बेटों से कम नहीं हैं। यदि उनको बराबर मौका दिया जाए तो वह भी वो सबकुछ कर सकती हैं, जिसकी उम्मीद लोग बेटों से करते हैं।